BiharNationalPolitics

दिल्ली एम्स में लालू यादव का हो रहा इलाज, तेजस्वी यादव ने बताया दवाओं के ओवरडोज से बिगड़ी स्थिति

पटना से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव एवं राबड़ी देवी ने दिल्ली में लालू यादव की तबीयत के बारे में विस्तृत जानकारी दी. राबड़ी देवी ने दिल्ली में कहा कि ‘लालू प्रसाद को चाहने वाले लोग परेशान न हों, उनकी तबीयत पहले से अच्छी है, सभी लोग दुआ कीजिए.

दवाओं के ओवरडोज से बिगड़ी हालत 

वहीं तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव को पटना से दिल्ली एम्स इसलिए लाया गया क्योंकि एम्स के डॉक्टर लालू प्रसाद की बीमारियों की हिस्ट्री पहले से जानते हैं. उन्होंने बताया की लालू यादव की हालत बिगड़ने का मुख्य कारण दवाओं का ओवरडोज था. तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव के शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है. और घटना के बाद एक तरह से उनका पूरा शरीर लॉक हो चुका है.

क्रेटनिन 4 से बढ़कर हुआ 6 से ज्यादा 

लालू प्रसाद की हालत को लेकर तेजस्वी ने यह भी कहा की लालू यादव की स्थिति और बेहतर हो जाए उसके बाद डॉक्टर से उन्हें सिंगापुर ले जाने के बारे में सलाह ली जाएगी. जहां उनके किडनी ट्रांसप्लांट की बात चल रही है. उनका क्रेटनिन 4 से बढ़कर 6 के ऊपर हो गया था. चेस्ट में भी परेशानी हो रही थी. दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से उन्हें बेचैनी ही थी. साथ ही उन्हें बुखार भी था. इसी कारण से उन्हें इमरजेंसी में ले जाया गया लेकिन अब स्थिति ठीक है.

Source : Prabhat Khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button