सीएम नीतीश के बाद उपेंद्र कुशवाहा का लालू यादव पर भी वार, बोले- 35 साल से मरा जा रहा पिछड़ों का हक

बिहार में सीएम नीतीश कुमार और कुशवाहा के बीच की तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. उपेंद्र कुशवाहा ने अब नीतीश के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए हैं. लालू प्रसाद पर एक साथ हमला बोलते हुए कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि दोनों ने 35 साल तक बिहार पर शासन किया और अति पिछड़ों का हक मारा.
शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लालू–नीतीश के 35 साल के शासनकाल पर सवाल खड़े किए है.
जयंती के मौके पर बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बीते 35 साल से किसका शासन है? कुशवाहा ने आगे कहा कि पहले 15 साल और अब 17 साल में अतिपिछड़ों की हकमारी हुई.
कुशवाहा ने आगे कहा कि आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लोग 10 फीसदी लोगों के शासन की बात कहते हुए समाज के 90 फीसदी लोगों की हक की बात कर रहे है, जबकि सच्चाई यही है कि आज भी 10 फीसदी लोग ही सत्ता में बने हुए हैं, केवल शासन करने वाले लोग दूसरे हैं.



