‘एयरपोर्ट को मस्जिद क्यों बना रहे है,’ फ्रांस के सबसे बड़े हवाई अड्डे पर पढ़ी गई नमाज, छिड़ा नया विवाद
फ्रांस की राजधानी पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट के साथ एक नया विवाद छिड़ गया है। यहां पर एयरपोर्ट पर मुस्लिम यात्रियों के एक समूह के नमाज पढ़ने के बाद विवाद पैदा हो गया है। एयरपोर्ट की तरफ से इस घटना पर खेद जताया गया है। यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब देश की सरकार ने धर्म से जुड़ी बातों से दृढ़ता से निपटने की कसम खाई है। घटना की कई तस्वीरों को साझा किया गया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके पास बैठे हु हैं।
जॉर्डन जाने वाले यात्री
यह घटना एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल में हुई है। कुछ यात्री जो जॉर्डन जाने वाली अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, उनकी प्रार्थना करने की तस्वीरें सामने आई हैं। जॉर्डन के लिए उड़ान भरने से पहले कई दर्जन यात्रियों को एक साथ प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है। फोटोग्राफ्स ऐसे समय में आई हैं जब हमास और इजरायल के बीच युद्ध के बीच फ्रांस में तनाव बढ़ रहा है। फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि हवाई अड्डे के अधिकारी नियमों को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।



