World

नीतू चंद्रा ने क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म बनाने की जताई इच्छा, स्थानीय कलाकारों को देंगी मौका

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को रांची में फ़िल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। नीतू चंद्रा ने झारखंड के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की इच्छा जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की काफी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में नीतू चंद्रा ने झारखंड सरकार को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।


झारखंड- बिहार की पृष्ठभूमि पर बनाते आ रहे फिल्में

मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से वह काम कर रही हैं। इस दौरान झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है। स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी। इन फिल्मों से यहां की कला-संस्कृति, परंपरा और अन्य विधाओं को देश -दुनिया के सामने दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button