झारखंड बंद 22 जनवरी को, नक्सलियों की घोषणा से अलर्ट पुलिस, इसकी गिरफ्तारी बनी वजह

झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन 22 जनवरी को झारखंड बंद की घोषणा की है. 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद करने की घोषणा की गई है. पुलिस अलर्ट है. मिली जानकारी के अनुसार माओवादी के रीजनल कमिटी मेंबर कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद का ऐलान किया है.
कृष्ण हांसदा 13 जनवरी को गिरफ्तार हुआ था
भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी मेंबर कृष्ण हांसदा को पुलिस ने 13 जनवरी को गिरिडीह जिला के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कृष्ण हांसदा पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने कृष्णा हांसदा के पास से 2 लाख रुपए कैश भी बरामद किए. उसकी निशानदेही पर पारसनाथ इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नक्सली कृष्णा हांसदा झारखंड व बिहार के सीमावर्ती इलाकों में काफी सक्रिय रहा था.



