
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पहाड़ों में बर्फीली के कारण बढ़ रही है. एनसीआर दिल्ली छत्तीसगढ़. राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है. वही दिन में कई इलाकों में धूप के कारण लोगों को ठिठुरन से थोड़ी राहत मिलती है. मध्य प्रदेश. बिहार. राजस्थान. पंजाब समेत कई जगह पर शीत लहर का प्रकोप भी पाया जा रहा है. आज का मौसम कैसा रहने वाला है जाने! अन्य देशों के राज्य में.
उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे के साथ शीत लहर का असर नए साल में
उत्तर पश्चिम भारत में नए साल के पहले सप्ताह में अधिकतर इलाकों में घने कोहरे के साथ शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक भारत में अगले 48 घंटे तक ठंड से कुछ राहत मिलेगी. किंतु घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप 31 दिसंबर से और बढ़ेगा.
भीष्म ठंड राजस्थान के कई इलाके में पड़ रही है. कई इलाकों में पारा लुढ़क कर 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. चूरू में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री तथा फतेहपुर में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीती रात सिरोही में 0.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 4 . 3 डिग्री, करौली में पारा 1 .7 डिग्री, पिलानी में 4 . 6 डिग्री ,नागौर में 4.7 डिग्री और फलौदी में 6.2 डिग्री लुढ़क गया.



