National

आम और लीची पर पड़ा गर्मी का प्रकोप, मायूस किसान, जेब पर पड़ेगा लोगों की बुरा असर

साल 2022 के मुकाबले इस साल गर्मी जल्दी आ गई है. मार्च की शुरुआत में ही लोग गर्मी से परेशान हैं. आम लोग इस वजह से काफी परेशान है तो वहीं दूसरे और किसानों के चेहरे भी मायूस है. गर्मी से आम और लीची के फसल पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है. पेड़ के पत्ते सूखने लगे हैं. बताया जा रहा है कि बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर उसका प्रभाव पढ़ने लगा है. वही अभी से ही आगे आने वाले दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है. रबी की पैदावार संकट में है पेड़ में कीड़े भी लग रहे हैं लेकिन कीड़ों के साथ ही फसलों को गर्मी की मार झेलीनी पड़ रही है.

टूटा गर्मी कहर बनकर

इस बार ठंड में बारिश नहीं के बराबर हुईं हैं. मसूर मटर से लेकर टीसी जैसे रबी फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है. इसके बाद आम और लीची के पेड़ों पर भी गर्मी कहर बनकर टूटा है. बेहाल है किसानों का हाल. वही फसलों का नुकसान तो दिख ही रहा है. अब इसके बाद लोगों की जेब से भी जोड़कर देखा जा रहा है. मंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं. आपको बता दें कि आम को फलों का राजा माना गया है. यह कई लोगों का पसंदीदा फल है .वही लीची भी कई लोगों को प्रिय है. कई लोग तो ऐसे हैं जो इन फलों का पूरे साल इंतजार करते हैं. यह एक बहुत ही खास बात है कि गर्मी के कारण भी पेड़ों में कई कीड़े लगते हैं. गर्मी में इजाफा होने की वजह से लीची की पत्तियों में माईटस के कीड़े लग रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button