World

महिंद्रा ने जो किया वो तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है, जानिए क्यों भारत से पंगा कनाडा को पड़ सकता है महंगा

कनाडा और भारत के बीच का विवाद कम होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। खालिस्तान को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान से शुरू हुआ विवाद अब दोनों देशों के राजनीतिक से लेकर आर्थिक सेहत पर असर डालने लगा है। भारत और कनाडा के खराब हो चुके संबंधों का असर दोनों देशों के व्यापार पर पड़ने लगा है। कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव का असर दिखने लगा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कनाडा से अपना कारोबार समेटने का फैसला किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कनाडा में अपनी सब्सिडियरी कंपनी के ऑपरेशन को बंद कर दिया है। उसने कनाडा बेस्ड कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन के ऑपरेशन को बंद कर दिया।

​अब इस कंपनी ने दिया झटका

​अब इस कंपनी ने दिया झटका

कनाडा और भारत के बीच तनाव का असर कारोबार पर पड़ने लगा है। पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कनाडा के फर्म रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन से अपनी साझेदारी खत्म कर दी तो अब भारत की एक और कंपनी ने कनाडा की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया को धीमा कर दिया है। भारत की JSW स्टील लिमिटेड कनाडा की टेक रिसोर्सेज (Teck Resources) के साथ डील करने जा रही थी। जेएसडब्लू कनाडा की कंपनी टेक रिसोर्सेस की स्टील मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट, कोल यूनिट में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद के बीच कंपनी ने इस डील को धीमा कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक JSW ने टेक रिसोर्सेज में हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा को धीमा कर दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button