धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा मामला सामने आया है। जर्जर पड़े बीसीसीएल क्वार्टर में युवक सुमन कुमार साव का शव फंदे पर लटका मिला। युवक मोबाइल दुकान चलाता था और पिछली रात दोस्तों के साथ वहीं बैठा था।
जांच में पता चला कि उसने काफी शराब पी रखी थी और नशा अधिक होने पर वहीं सो गया। सुबह स्थानीय लोगों ने उसे फंदे पर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या जैसा प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल जांच जारी है।


