World

Noida में लिफ्ट ने ली युवक की जान, अचानक टूटे तार ने काट दी जिंदगी की डोर, हो जाएं सावधान

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक लिफ्ट का ब्रेक काम करना बंद हो गया। जिसकी वजह से लिफ्ट गिर गया। लिफ्ट में सवार एक शख्स जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी व्यक्ति की मौत हो गई। थाना-63 क्षेत्र स्थित एक कंपनी में लिफ्ट के ब्रेक फेल होने की घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-63 के एफ-464 स्थित कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात कर्मचारी 29 वर्ष का कमलेश कंपनी में लगे लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। उसी दौरान लिफ्ट का तार अचानक से टूट गया। लिफ्ट उस पर गिर गई। इस हादसे में वह घायल हो गया।

मृतक कमलेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अब कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की कार्रवाई की जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को कमलेश पुत्र रामकिशन उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी गांव काकोर गहना जिला जौनपुर का रहने वाला था। वहा कंपनी एफ-464 में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। कंपनी में लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। अचानक लिफ्ट का तार टूटने के कारण लिफ्ट नीचे गिर गई।

कमलेश लिफ्ट के अंदर ही मौजूद था। जिसे कंपनी के कर्मचारिगणों द्वारा तत्काल कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button