अनिल दुजाना तो ‘मिट्टी में मिल गया’, जिंदा बचे 6 गैंगस्टर ऑफ गौतमबुद्धनगर के बारे में जान लीजिए
उत्तर प्रदेश में के विभिन्न इलाकों में तरह-तरह के गैंग लगातार काम करते रहे हैं। शासन और सत्ता बदलने के साथ-साथ गैंग का प्रभाव घटता बढ़ता रहा है। लेकिन, इन गैंग्स पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की योजना पर अब तक कोई बड़ा एक्शन नहीं हो सका था। जेल आते-जाते गैंगस्टरों का नेटवर्क लगातार बढ़ता रहा है। पश्चिमी यूपी में इन गैंगस्टरों ने अपने लिए सेफ पैसेज भी बनाया हुआ है। अपने गांव में ये लोग कुछ ऐसा काम करते रहे हैं, जिससे उनकी रॉबिनहुड वाली छवि बनी रहे। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों जब पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में चलने वाले गैंग और गैंगस्टर को लेकर बयान दिया तो कई सवाल भी उठे थे। ऐसे गैंगस्टरों के नाम सामने आए, जिनका असर इलाकों में दिखता है। नोएडा, गाजियाबाद से लेक पश्चिमी यूपी के बड़े इलाके में दिल्ली का प्रभाव दिखता है। यहां इस हिसाब से विकास कार्य भी बढ़े हैं। जमीन की कीमतें बढ़ी हैं। उद्योग धंधे लगने लगे। रिहायशी कॉलोनी बसने लगी तो क्षेत्र में अपना दबदबा स्थापित करने के लिए गैंगस्टर्स का भी दबदबा बढ़ा। नए-नए गैंग सामने आए। अनिल दुजाना के मेरठ में एनकाउंटर के बाद साफ हो गया है कि पश्चिमी यूपी में शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने के लिए योगी सरकार का एक्शन होगा। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से गौतमबुद्धनगर में प्रभाव रखने वाले 7 गैंगस्टर को लिस्टेड किया गया था। अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद अब छह बचे हैं। अभी सभी जेल में हैं। आइए इन गैंगस्टर्स के बारे में जानते हैं।
अनिल दुजाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का दूसरा नाम के रूप में जाना जाता था। 18 हत्या समेत 62 केस में आरोपी अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को एनकाउंटर में मार गिराया। यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद पश्चिमी यूपी में अपराध पर बड़ा एक्शन लिए जाने का संकेत दिया है। दुजाना गैंग सीधे तौर पर अब पुलिस के रेडार पर है। वहीं, गौतमबुद्धनगर के 7 लिस्टेड अपराधियों की सूची में शामिल अनिल दुजाना की मौत के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।
अपराध की दुनिया में बड़ा नाम सुंदर भाटी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध की दुनिया का सबसे बड़ा नाम है। यह ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव का रहने वाला है। 1990 के बाद से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। वर्तमान में सोनभद्र जेल में बंद है।
सुंदर भाटी का भतीजा है अनिल भाटी
अनिल भाटी कुख्यात सुंदर भाटी का भतीजा है और अब गैंग को सक्रिय रूप से देखता है। यह दिल्ली की जेल में बंद है। सुंदर भाटी की उम्र होने के बाद उसका आर्थिक व क्राइम के साम्राज्य में इसका काफी दखल है।
अनिल का संबंधी है सिंहराज भाटी
सिंहराज भाटी भी कुख्यात सुंदर भाटी का भतीजा लगता है। इसने भी सुंदर के साथ मिलकर बड़ा गिरोह खड़ा किया और आर्थिक स्थिति को भी बेहतर किया है। यह भी जेल में बंद है। इसके पश्चिमी यूपी से लेकर आसपास के राज्यों के गैंग से बेहतर संबंध हैं।




