World

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन इस्तीफा देंगे: पद छोड़ने से पहले देश को संबोधित करेंगे

ब्रिटेन में मचे सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देंगे। पिछले 48 घंटे में उनके 50 से ज्यादा मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। सरकार के खिलाफ अविश्वास इस कदर बढ़ता जा रहा है कि 36 घंटे पहले ही मंत्री बनाए गए मिशेल डोनेलन ने भी इस्तीफा दे दिया।

बुधवार शाम तक कैबिनेट के 17 मंत्रियों, 12 संसदीय सचिवों और विदेशों में नियुक्त सरकार के 4 प्रतिनिधियों ने रिजाइन कर दिया था। इस्तीफा देने वाले सभी ने जॉनसन के काम करने के तरीकों, लॉकडाउन पार्टी और कुछ नेताओं के सैक्स स्कैंडल को मुद्दा बनाया है।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button