World

172 डॉक्टरों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, झारखंड में 3200 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए कर सकते हैं अप्लाई

झारखंड में नई नियोजन नीति के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया अब शुरू हो रही है। जेपीएससी और जेएसएससी ने कई नियुक्तियों का विज्ञापन निकाला है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा जेएसएससी की ओर से आयोजित होने वाले उत्पाद सिपाही और सचिवालय सहायक जैसे पदों के लिए इस महीने विज्ञापन निकाले जाने की संभावना है।

प्लस टू स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदनझारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य के प्लस टू स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन िकला है। जिसमें सीधी नियुक्ति से 2137 पद हैं। वहीं बैकलॉग से कुल रिक्त पदों की संख्या 265 है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई है। 6 मई तक परीक्षा शुल्क भुगतान फोटो एंड सिगनेचर अपलोड के साथ आवेदन का प्रिंटआउट लिया जा सकता है।लैब असिस्टेंट के 690 पदों के लिए आवेदनस्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी के लैब असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। इस विज्ञापन के जरिए 690 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए भी 5 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहा है।प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के 39 पदों के लिए आवेदनझारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के राजकीयकृत बालक और बालिका प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के 39 पदों पर सीधी नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया है। जेपीएससी के वेबसाइट के माध्यम से इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। 5 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन किया जा सकता है।सीएम हेमंत सोरेन 172 डॉक्टरों को सौपेंगे नियुक्ति पत्रसीएम हेमंत सोरेन 5 अप्रैल को रांची स्थित रिम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 172 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति की तैयारी पूरी कर ली है। चिकित्सा पदाधिकारियों की स्थायी और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध पर होगी। चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर साक्षात्कार के माध्यम से हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button