World

जब गंदे ब्रेकअप और एक्स-बॉयफ्रेंड्स पर बोलीं परिणीति चोपड़ा- इतने बुरे थे बता नहीं पाई

परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में 24 सिंतबर का दिन सबसे अहम है। आखिरकार इस दिन उनकी जिंदगी का एक नया सफर जो शुरू हो गया। परिणीति चोपड़ा ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा से शादी कर ली। राघव चड्ढा को हमसफर बनाने से पहले परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में कई लड़के आए और चले गए। किसी के साथ भी उनका रिश्ता टिक नहीं सका। परिणीति चोपड़ा का नाम चरित देसाई से लेकर ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा तक के साथ जुड़ा। लेकिन इन सभी के बीच परिणीति चोपड़ा ने एक ऐसे तगड़े ब्रेकअप का दर्द झेला था, जिसके कारण वह कई दिनों तक डिप्रेशन में रहीं, और रोने लगती थीं।

लेकिन जब Parineeti Chopra एक बार Kapil Sharma के कॉमेडी शो में गई थीं, तो उन्होंने एक्स-बॉयफ्रेंड्स को लेकर दिलचस्प खुलासा किया था। उनकी बात सुनकर कपिल शर्मा भी सन्न रह गए थे। यह तब की बात है, जब परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ 2022 में रिलीज होने वाली थी।

कपिल शर्मा ने परिणीति को कहा था ‘बेबी’ और फिर ‘दीदी’

परिणीति ने जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में एंट्री की, तो कपिल शर्मा ने उन्हें पहले तो ‘बेबी’ कहकर संबोधित किया, लेकिन फिर वह उन्हें दीदी कहने लगे। इसकी वजह के बारे में कपिल ने कहा था कि उन्होंने या किसी ने भी कभी परिणीति के अफेयर्स के बारे में नहीं सुना। न ही कभी कोई अफवाह सुनी। कपिल शर्मा ने कहा था कि अगर परिणीति का कोई बॉयफ्रेंड रहा भी होगा, तो उन्होंने उसे छुपाकर रखा होगा।

एक्स-बॉयफ्रेंड्स पर कही थी यह बात

जवाब में परिणीति ने कहा था, ‘क्या पता, वो इतने बुरे बुरे हैं कि मैं कभी बता नहीं पाई।’ इसके बाद तब परिणीति ने कहा था कि जो कोई भी उनके लिए दूल्हा ढूंढेगा, वो उसे अपनी शादी में बुलाएंगी।

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में रहीं परिणीति चोपड़ा

वहीं ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपने ब्रेकअप पर पहली बार बात की थी। परिणीति ने बताया था कि उनका बहुत ही तगड़ा ब्रेकअप हुआ था, और शायद वह एक ही रहेगा। उस ब्रेकअप ने एक्ट्रेस को बुरी तरह तोड़ दिया था। परिणीति ने उस दौर को अपनी जिंदगी का सबसे खराब वक्त बताया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, तब तक उन्होंने किसी तरह का रिजेक्शन नहीं देखा था। हालांकि परिणीति कुछ समय बाद उसे रिजेक्शन और बॉयफ्रेंड से मिले धोखे से उबर गईं। उन्होंने अपने करियर और फैमिली पर ध्यान दिया। और अब राघव चड्ढा के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button