World

शोरूम जस का तस और 25 करोड़ की जूलरी गोल! जानें लप्पू से लुटेरे ने दिल्ली में कैसे किया कांड

फिल्‍मों और OTT में चोरी के नायाब तरीके आपने खूब देखे होंगे। इसके बावजूद, साउथ दिल्‍ली के भोगल में उमराव सिंह जूलरी शोरूम में चोरी हैरान कर जाएगी। रविवार रात कारोबार के बाद शोरूम बंद किया गया था। सोमवार को बंदी रही। मंगलवार सुबह पहुंचे तो शटर वगैरह सब अपनी जगह पर थे। मालिक ने ताला खोला तो भी कुछ अजीब नहीं लगा। हां, सीसीटीवी के तार जरूर टूटे थे। जल्‍द ही, कुछ ऐसा दिखा कि मालिक को पैरों तले जमीन खिसकती महसूस हुई। स्ट्रॉन्ग रूम की RCC कंक्रीट वाली दीवार में 1 फुट x 1.5 फीट का छेद था। अब काफी कुछ समझ आ गया था। पुलिस को लगता है कि चोर पास की इमारत से फांदकर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए। शोरूम के भीतर से 30 किलो से ज्यादा सोना चोरी कर ले गए, साथ में 5 लाख रुपये कैश भी। जूलरी शोरूम के मालिक संजीव जैन के अनुसार, करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की गोल्ड और डायमंड जूलरी चोरी हो गई।

एक चोर का बदन छरहरा, भोगल चोरी कांड की 5 बड़ी बातें

एक चोर का बदन छरहरा, भोगल चोरी कांड की 5 बड़ी बातें
  • जैन ने मंगलवार सुबह करीब 10.55 बजे PCR कॉल पर चोरी की जानकारी दी। डीसीपी (साउथ ईस्ट) राजेश देव के अनुसार, ‘शोरूम 24 सितंबर को रात करीब 8 बजे बंद हुआ और अगले दिन भी बंद रहा। आज (26 सितंबर) सुबह करीब 10.30 बजे जब मालिकों ने दुकान खोली तो देखा कि दुकान के स्ट्रॉन्ग रूम की कंक्रीट की दीवार तोड़ दी गई है।’ पुलिस के अनुसार, चोरों ने सेंध लगाने के लिए पोर्टेबल गैस कटर्स का इस्तेमाल किया।
  • इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। हमारे सहयोगी ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ से सूत्रों ने कहा कि जो व्‍यक्ति या लोग उस छेद के जरिए शोरूम में दाखिल हुए, उनका शरीर पतला होना चाहिए। यह बात मुखबिरों को भी बता दी गई है।
  • TOI ने मंगलवार को दुकान का दौरा किया। पाया कि चोरों ने इमारत के बेसमेंट तक जाने वाली सीढ़ी के पास की दीवार में छेद कर दिया था। इमारत में ग्राउंड प्लस तीन मंजिल हैं। शोरूम ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। अन्य मंजिलों का उपयोग स्टोर और मरम्मत कार्य के लिए किया जाता है। स्ट्रॉन्ग रूम भी ग्राउंड फ्लोर पर है। इसमें तीन तरफ भारी मेटल का गेट और दीवारें हैं, जिनमें से एक टूट गई है।
  • चोरों ने स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जवाहरात ले जाने के अलावा, नुमाइश को रखी जूलरी भी चुरा ली। जैन ने दावा किया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो पूरी दुकान बिखरी हुई और धूल से भरी हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि चोर 20-25 करोड़ रुपये के आभूषण लेकर भागे हैं।
  • ऐसा लग रहा था कि चोर बगल की इमारत से आए थे, उन्होंने औजारों से छत का दरवाजा तोड़ दिया और भागने के लिए वही रास्ता अपनाया।​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button