World

अमेरिका का पहला शहर जातिगत भेदभाव खत्म करने वाला बना सिएटल, हिंदूफोबिया को लेकर छिड़ी बहस 

अमेरिका का सिएटल जातिगत भेदभाव का खत्म करने वाला पहला शहर बन गया है. क्षमा सांवत द्वारा प्रस्ताव पर पेश किए गए मंगलवार को सिएटल काउंसिल में वोटिंग कराई गई थी जिसमें 6:1 से प्रस्ताव पारित हुआ. इसके बाद अपनी गैर भेदभाव नीतियों में जाति जोड़ा गया.

सिटी काउंसिल के सदस्य संवत में प्रस्ताव पारित होने के बाद कहा कि हमारे आंदोलन ने सिएटल में जातिगत भेदभाव पर एक ऐतिहासिक प्रतिबंध लगाया है. इस जीत को पूरे में फैलाने के लिए अब हमें एक आंदोलन बनाने की जरूरत है. पहले ही भारतीय मूल के सदस्य प्रमिला जयपाल ने इस प्रस्ताव पर इस कदम को अपना समर्थन दिया.

उन्होंने कहा कि यहां अमेरिका समेत दुनिया में कहीं भी जातिगत भेदभाव का समाज में कोई स्थान नहीं है. यही कारण है कि कुछ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने परिसरों में इसे प्रतिबंधित कर दिया है और श्रमिक जातिगत भेदभाव से जुड़े मामलों में अपने अधिकारों और अपनी गरिमा के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर करीब 200 संगठनों का एक गठबंधन बनाया है. इसमें 30 से अधिक जाति-विरोधी अम्बेडकरबादी संगठनों का नेटवर्क है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button