World
लक्ष्य- 398, शमी तुम्हारा जवाब नहीं, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, भारत का दबदबा
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल लाइव स्कोर: विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बेहतरीन शतकीय पारी से भारत ने विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सामने 398 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 397 रन का स्कोर खड़ा किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।




