तेलंगाना चुनाव में निकला बाबरी का जिन्न, केसीआर ने मुसलमानों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Assembly Elections 2023) में प्रचार जोरों पर है। इस बीच भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है। केसीआर ने कांग्रेस पर मुसलमानों को केवल ‘वोट बैंक’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केसीआर ने पूछा कि बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ था? निजामाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ वाली टिप्पणी का सीधे तौर पर जिक्र करते हुए यह बात कही। राव ने कहा कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष है, तो यह उसके काम में प्रतिबिंबित भी होना चाहिए।
कांग्रेस आज भी करती है नाटक

बीआरएस प्रमुख ने दावा किया कि हम (बीआरएस) धर्म और समुदाय की परवाह किए बिना सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। कांग्रेस ने आपको (मुसलमानों को) केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आज भी, कांग्रेस नाटक करती है। वे कहते हैं कि हम ‘नफरत की दुकान’ बंद कर देंगे। मैं पूछ रहा हूं कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस किसकी निगरानी में हुआ? इसे किसने करवाया? इसे समझने की जरूरत है।
अल्पसंख्यकों के कल्याण पर BRS ने किया सबसे ज्यादा खर्च




