World

जब मुस्कुराते हुए सुरंग से बाहर निकले वो 41 दिलेर, देखिए वीडियो हौसला देगा

आज शाम होने के साथ ही सबकी नजरें उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग की ओर थीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद टनल में मौजूद थे। जब रात 8 बजे के करीब पहले श्रमिक को 400 घंटे बाद बाहर निकाला गया तो खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ लोग रोने लगे। हालांकि श्रमिकों का वीडियो देखिए। इतनी मुश्किलों को सहने के बाद भी उनके चेहर पर खुशी थी। यह उनका फौलादी हौसला और जज्बा ही था जिसके दम पर वे इतने लंबे समय तक सुरंग में बिल्कुल ठीक ठाक बने रहे। सीएम धामी ने उनसे मुलाकात की। श्रमिकों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button