World

विश्व विजेता कप्तान की भविष्यवाणी, इन 2 वजहों से रोहित शर्मा की टीम जीतेगी वर्ल्ड कप 2023

भारतीय सरजमीं पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए डिफेंडिंग टीम के विश्व विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा के पास घरेलू मैदान पर होने वाले इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में जीत का शानदार मौका है। रोहित और कोच राहुल द्रविड़ पर थोड़ा दबाव है। भारत ने पिछले 10 वर्षों में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। मॉर्गन को लगता है कि रोहित अपने घर में ट्रॉफी जीतने में सफल हो सकते हैं।

इयोन मॉर्गन ने RevSportz से रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के बारे में क्या कहा- मुझे लगता है कि शानदार टीम है। मैं रोहित शर्मा की कप्तानी का प्रशंसक हूं। जब वह कप्तान नहीं भी थे तो भी मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में योगदान दिया करते थे। जब आप उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ियों से बात करते हैं तो वे इस बात की पुष्टि करते हैं। वह विराट कोहली के समान हैं। उन्होंने टीम को आगे बढ़ने में हमेशा योगदान दिया है।

भारत घरेलू परिस्थितियों का फायदा
इयोन मॉर्गन ने खुद इंग्लैंड के साथ घर में विश्व कप जीता है और घरेलू परिस्थितियों को जानने के महत्व को समझते हैं। उनका मानना है कि भारत को भी इसी तरह का फायदा होगा, जिससे वे शोपीस इवेंट के लिए फेवरिट बन गए हैं। इस पर उन्होंने कहा- घर पर खेलना हमेशा फायदेमंद होता है, क्योंकि होम टीम के पास परिस्थितियों का फायदा मिलता है। माहौल को समझते हैं।

जबरदस्त टीम और घरेलू फैंस
उन्होंने आगे कहा- विश्व कप के बड़े मंच पर जब आप दबाव में होते हैं तो घरेलू फैंस और परिस्थितियों को फायदा मिलता है। मैं उन्हें विश्व कप में बड़े दावेदार के रूप में देखता हूं। उनके पास शानदार टीम है। द्रविड़ और रोहित की कमाल की जोड़ी है। बता दें कि भारत 2 सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में पहला मैच खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button