राहुल द्रविड़ ने T20 वर्ल्ड कप जीत के लिए अतिरिक्त 2.5 करोड़ रुपये के बोनस लेने से किया इनकार.
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर नेतृत्व क्षमता का शानदार उदाहरण पेश किया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद जहां उन्हें बीसीसीआई ने 5 करोड़ रुपये का बोनस देने की घोषणा की थी, वहीं उन्होंने इससे 2.5 करोड़ रुपये ज्यादा लेने से इनकार कर दिया।
द्रविड़ का कहना है कि वे चाहते हैं कि सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों को बराबर बोनस राशि मिले। बता दें कि बीसीसीआई ने विजयी भारतीय टीम के लिए कुल 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ को भी बोनस दिया जाना था।
द्रविड़ के इस फैसले से पता चलता है कि वह टीम को एक इकाई के रूप में देखते हैं और सपोर्ट स्टाफ के योगदान को भी उतना ही महत्व देते हैं, जितना कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को। उनकी यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब द्रविड़ ने इस तरह का उदाहरण पेश किया है। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में जीत के बाद भी उन्होंने खिलाड़ियों से ज्यादा बोनस लेने से इनकार कर दिया था।



