Bihar
बिहार के 9 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, छात्राओं और महिलाओं को बड़ी सौगातें, जाने क्या क्या मिला

वित्त मंत्री ने कहा कि चौथे कृषि रोड मैप पर काम हो रहा है. जैविक कृषि का विस्तार हो रहा. बीटीएससी के जरिए 12000 युवाओं की बहाली होगी. आईटीआई की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है. नदी जोड़ो योजना पर काम जारी है. पशुपालकों के लिये 525 करोड़ का प्रावधान है. सोलर लाइट के लिए 392 करोड़, नगरों में सम्राट अशोक भवन का निर्माण, आश्रय स्थल, बस स्टैंड का निर्माण होगा. पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल बनेगा. ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी. बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में 1379 छोटे स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होगा.



