States
दिल्ली के पानी में जहर घोलने का बीजेपी पर आरोप, सीएम आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग से की शिकायत.
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हरियाणा से अमोनिया युक्त जहरीला पानी यमुना नदी में छोड़कर दिल्ली की पानी सप्लाई को बाधित करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने इसे आगामी विधानसभा चुनावों में हार के डर से बीजेपी की सस्ती राजनीति करार दिया। इस मामले में आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।


