Jharkhand

झूठे केस में मुझे भेजा गया जेल”: बोकारो में CM हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना, ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

बोकारो: ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन का भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे। इस दौरान सीएम हेमंत ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ की दूसरी किस्त जारी की और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और विपक्ष पर कड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्हें एक राजनीतिक साजिश के तहत झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों और गरीबों को धोखा दे रही है। उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता हमारे साथ खड़ी है और उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बोकारो जिले को 127 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और विधायक भी उपस्थित थे। चूंकि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, इसलिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button