Jharkhand

साहिबगंज में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां तेज, बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने लिया जायजा

साहिबगंज: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बुधवार को साहिबगंज पहुंचे, जहां राजमहल विधायक अनंत ओझा ने पुलिस लाइन ग्राउंड हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दोनों नेताओं ने पुलिस लाइन मोदी ग्राउंड का दौरा किया।

**भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक**
बाबूलाल मरांडी ने जिला परिषद मार्केट सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में साहिबगंज जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में अमित शाह की जनसभा की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को सुबह 10 बजे साहिबगंज पुलिस मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और भोगनाडीह से संथाल परगना प्रमंडल तक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जुट जाएं और घर-घर जाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दें।

**हेमंत सोरेन पर निशाना**
मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने हेमंत सोरेन पर जंगल और जमीन की लूट का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अपने वादों पर खरा नहीं उतरा।

**तैयारियों और प्रचार-प्रसार में तेजी**
अमित शाह की जनसभा के लिए साहिबगंज में तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस लाइन मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण जारी है, और कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता माइकिंग और घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम और ताला मरांडी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button