World

BJP सांसदों ने ही कर दी राहुल के भाषण की डिमांड, जानें क्या बोल रहा कौन

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने विपक्ष की तरफ से प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की है। राहुल गांधी भी सदन में मौजूद हैं। वे 137 दिन बाद संसद में विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभाल रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर 10 अगस्त तक चर्चा चलेगी। पीएम मोदी इस बहस के अंतिम दिन यानी 10 अगस्त को जवाब देंगे। सदन में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने दिया था। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान क्या बोल रहा है कौन नेता, जानिए हर अपडेट

काश! PM मोदी आज यहां पर होते… जब डिंपल यादव ने BJP वालों को खूब सुनाया

  1. महिलाओं पर उत्पीड़न की चर्चा में उत्तर प्रदेश की भी जरूर चर्चा होनी चाहिए। क्योंकि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं यूपी में हर 3 घंटे में एक महिला का शारीरिक उत्पीड़न हो रहा है। डबल इंजन की सरकार इसका संज्ञान नहीं ले रही है।
  2. मणिपुर की घटना मामूली घटना नहीं है। यह बेहद संवेदनशील घटना है। यह सरकार अहंकार में डूबी हुई सरकार है।
  3. मणिपुर के कांड की निंदा पूरी दुनिया में हो रही है। भारतवासियों का सिर शर्म से झुक गया है। यह सरकार प्रयोजित हिंसा है।
  4. अगर मणिपुर की घटना का वीडियो निकलकर नहीं आता तो महिलाओं के बारे में अत्याचार का किसी को पता नहीं चलता। जो विजुअल आए, उसमें दिखा कि कैसे महिलाओं को नंगा किया गया। उनका यौन उत्पीड़न किया गया। हम सरकार से जानना चाहते हैं कि कितनों पर कार्रवाई हुई है।
  5. पीएम मोदी के सामने हम अपनी बात रखना चाहते थे , लेकिन वह आज भी मौजूद नहीं हैं। यह अफसोस की बात है।
  6. अगर मणिपुर की सरकार चाहती तो हिंसा तो दो दिन के अंदर हिंसा को काबू में लाया जा सकता था। लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं है। पीएम मोदी पूरे विश्व को अपना परिवार बताते हैं। क्या मणिपुर हमारा परिवार नहीं है। फिर मणिपुर से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
  7. बीजेपी मणिपुर की घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। गौरव गोगोई जी ने कहा कि पीएम मोदी और चीनी सरकार के बीच क्या बात हुई है। चीन के साथ जो अनसुलझे विषय हैं, इस पर सदन में खुले तौर पर बात होनी चाहिए।
  8. आज महंगाई से सब परेशान हैं। यूपी में बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बिजली का संकट भी पैदा हो रहा है। आज की तारीख में एक थाली की कीमत 500 रुपये से ज्यादा है। सुप्रिया सुले जी ने भी सदन में यह बात रखी है।
  9. ईडी-सीबीआई को विपक्षी दलों को परेशान करने का टूल बना दिया गया है। एक मंत्री ने तो यहां तक कहा कि आपके घर ईडी भेज देंगे।
  10. मैं बीजेपी के लोगों से कहना चाहूंगी कि भारत और लोगों को बांटना बंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button