इस अभियान का उद्देश्य है जनता की शिकायतों का समाधान शिविरों के माध्यम से जिले स्तर पर करना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक पीपल के पेड़ के नीचे आम जनता की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया।
करीगांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सड़क, बिजली, पानी और पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं में कठिनाई हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जाएगा। सीएम के गांव पहुंचने पर उनका स्वागत कमल के फूल से किया गया।
मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव कटघोरा के पास राजकम्मा गांव रहा, जो कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलोमीटर दूर है। यहां भी उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने बताया कि ‘समाधान शिविरों’ का उद्देश्य है शासन को आमजन तक सीधे पहुंचाना और प्रशासनिक समस्याओं का स्थल पर ही समाधान करना।


