World

किसी का सिर फूटा, किसी का हाथ टूटा… जंतर मंतर पर बवाल की पूरी कहानी, हर अपडेट

जंतर मंतर का धरनास्थल बुधवार-गुरुवार की रात जंग का मैदान बन गया। प्रदर्शनकारी पहलवान और दिल्‍ली पुलिस के जवान आमने-सामने आ गए। बहसबाजी कुछ मिनटों में हाथापाई में बदल गई। किसी का सिर फूटा, किसी के हाथ-पैर में चोट लगी। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज पहलवानों को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया के रिपोर्टर ने देखा कि पहलवान धरनास्थल पर अतिरिक्त गद्दे और फोल्डिंग बेड लाना चाहते थे। भारी बारिश की वजह से वहां पानी भर गया था। दिल्‍ली पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। कथित तौर पर नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने विनेश, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट के साथ बदसलूकी की। उसने कथित रूप से गालियां भी दीं। इसके बाद पुरुष पहलवानों ने दखल दिया। मामला बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पढ़ें, जंतर मंतर पर मिडनाइट बवाल का हर अपडेट

हमारे सहयोगी TOI के रिपोर्टर मौके पर मौजूद थे। शाम की बारिश के बाद जंतर मंतर पर पानी भर गया था। गद्दे भीग गए थे। पहलवान अतिरिक्‍त गद्दे और फोल्डिंग बेड लाना चाहते थे। लेकिन दिल्‍ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने, जो नशे में धुत था, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट से बदतमीजी की। उसने कथित तौर पर महिला पहलवानों को गालियां भी दीं।

यह सब देखकर बजरंग पूनिया और साक्षी के पति सत्‍यव्रत ने दखल दिया। मामला बढ़ा तो पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने इसके बाद धक्‍का-मुक्‍की और लाठियां भी चलाईं। बजरंग के कंधे में चोट लगी, विनेश के घुटने में। गीता और बबीता फोगाट के भाई दुष्‍यंत फोगाट का सिर फूट गया। उन्‍हें RML अस्‍पताल में भर्ती किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button