NationalPoliticsStates

राहुल गांधी का जयशंकर पर तीखा वार: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उठाए गंभीर सवाल.

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान को सूचित किया था। उन्होंने पूछा कि यदि ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान की जानकारी के चलते भारत के कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए?

सोमवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ संदेहजनक नहीं, बल्कि निंदनीय है। मैं फिर पूछता हूं — पाकिस्तान को जानकारी देने के बाद हमारे कितने विमान गिरे?” उन्होंने कहा कि देश को सच्चाई जानने का हक है और इस मामले पर चुप रहना गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह तथ्यों की पूरी तरह से गलत व्याख्या है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें पूरी सावधानी और गोपनीयता बरती गई थी। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस अब तेज होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button