World

‘ये जाम काहे नहीं खत्म होता…’, बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंसी स्कूटी तो महिला वहीं लैपटॉप खोलकर काम करने लगी

बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है, जिससे वहां की जनता त्रस्त रहती है! जी हां, आए दिन सोशल मीडिया पर जाम से परेशान लोगों की पोस्ट वायरल होती रहती हैं। एक मामला आपको याद होगा जब एक डॉक्टर ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचा था ताकि वह मरीज की सर्जरी समय पर कर सके। इसके अलावा बेंगलुरु में किराए पर कमरा खोजना भी काफी चैलेंजिंग हो जाता है। इस मुद्दे को लेकर भी कई ट्वीट वायरल हुए हैं। हालांकि, ताजा मामला ट्रैफिक जाम से ही जुड़ा है। दरअसल, एक महिला स्कूटी पर अपने दफ्तर जा रही थी। लेकिन जाम इतना था कि वह स्कूटी पर ही लैपटॉप खोलकर काम करने लगती है। उसकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

यह तस्वीर ट्विटर पर ‘निहार लोहिया’ (@nihar_lohiya) नाम के यूजर ने 16 मई को पोस्ट की और बताया – ऑफिस जाने के दौरान रैपिडो बाइक पर ही काम करने लगी महिला। इसके साथ उन्होंने बेंगलुरु ट्रैफिक, ट्रैफिक जाम जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। इस तस्वीर को गाड़ी के अंदर से कैप्चर किया गया है, जिसमें एक महिला स्कूटी पर सवार है। दरअसल, ड्राइवर व्हीकल चला रहा है जबकि महिला पीछे बैठकर लैपटॉप चला रही है। दावा किया गया कि ट्रैफिक जाम में फंसे होने के कारण महिला स्कूटी पर ही बैठकर लैपटॉप पर काम करने लगी। इस ट्वीट को अबतक 41 हजार से अधिक व्यूज और तीन सौ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा – 8 बजे निकलो और 10 बजे दफ्तर पहुंचो। दूसरे ने इसे दुखद बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि कब खत्म होगा बेंगलुरु की सड़कों से जाम। वैसे इस मामले पर आपका क्या मानना है? कमेंट में बताइए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button