States

कर्नाटक में अवैध लिंग जांच और भ्रूण हत्या गिरोह का भंडाफोड़.

मैसूर, कर्नाटक: कर्नाटक के मैसूर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लिंग निर्धारण परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है.

जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के वरुणा विधानसभा क्षेत्र के बन्नूर राजमार्ग के निकट एक फार्महाउस से अपना अवैध धंधा चला रहा था। स्वास्थ्य अधिकारियों को इस अवैध गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने वरुणा के हुनगनहल्ली गाँव में बन्नूर राजमार्ग पर स्थित फार्महाउस पर बुधवार शाम को छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से अवैध गतिविधियों में शामिल पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। छापेमारी के समय वहाँ भ्रूण का लिंग निर्धारण कराने के लिए चार गर्भवती महिलाएं भी मौजूद थीं, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। अवैध परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली स्कैनिंग मशीन भी जब्त की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने इस सफल ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक अभिशाप है और उनकी सरकार कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आरोपियों के खिलाफ भ्रूण लिंग परीक्षण प्रतिबंध अधिनियम (PCPNDT Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने लोगों से भी ऐसे अवैध कृत्यों के खिलाफ आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button