World

Bihar: श्राद्ध भोज के विरोध में प्रण लेकर खुद घिरे भाजपा विधायक ललन, भोजन के लिए जुटी भीड़, तो उठे सवाल

बिहार में भाजपा विधायक ललन कुमार फिर एकबार विवादों में घिर गये हैं. उन्होंने हाल में ही ये प्रण लिया था कि वो श्राद्ध भोज के खिलाफ हैं और ना ही ऐसा भोज वो आयोजित करेंगे और ना ही ऐसे भोज में जाएंगे. लेकिन कुछ ही घंटे बाद उनके घर पर लोगों का तांता लगा और भोज आयोजित किया गया.

बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन कुमार इन दिनों सुर्खियों में है. ललन कुमार एक तरफ जहां देवी-देवताओं पर दिये अपने विवादित बयानों से घिरे हैं वहीं उन्होंने श्राद्ध भोज का विरोध भी किया. कुछ दिनों पहले ही ललन कुमार ने श्राद्ध भोज को गलत बताकर इसे ना ही आयोजित करने और ना ही कहीं जाकर खाने का प्रण लिया था. लेकिन अपनी मां की तेरहवीं पर जब उनके यहां भारी संख्या में लोग जुटे और भोजन किया तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे…

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button