JharkhandStates

झारखंड के कई जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका.

मौसम विभाग ने 20 से 22 दिसंबर तक अलर्ट.

झारखंड में सर्दी के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है। इससे आम जीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में असर ज्यादा होगा।

पलामू, गढ़वा और चतरा में कोहरे की स्थिति गंभीर रह सकती है। कोडरमा और लातेहार में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा। रांची, लोहरदगा और खूंटी भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। बोकारो, गुमला और हजारीबाग में भी सतर्कता जरूरी है। रामगढ़ जिले में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान भी गिर चुका है। रांची सहित पांच जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। कांके का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button