CrimeNational

किसान नेता राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आंदोलन के बाद से उन्हें और उनके परिवार को अनजान नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम घोषित होने के बाद, उन्हें जान से मारने की धमकियों के साथ-साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में, सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र रावत ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

दो दिन से मिल रही धमकी

जानकारी के अनुसार, यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से राकेश टिकैत को अज्ञात व्यक्तियों से फोन पर धमकियां मिल रही थीं। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि इन धमकियों से उनका पूरा परिवार भयभीत है। राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत ने बताया कि पहले उनके पिता ने इन धमकियों पर कोई कदम नहीं उठाया था, लेकिन दो दिनों से फोन पर आपत्तिजनक भाषा और धमकियों के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button