JharkhandStates

चतरा में खूनी संघर्ष दो की मौत से दहशत.

टीपीसी के पूर्व सदस्यों के बीच देर रात गोलीबारी.

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में रविवार रात सनसनीखेज घटना हुई। गेंद्रा गांव में देर रात भारी गोलीबारी हुई। यह टकराव प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के पूर्व सदस्यों के बीच हुआ। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में देवेंद्र गंझु और चूरामन गंझु शामिल हैं। वहीं श्याम भोक्ता और गोपाल गंझु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले प्रतापपुर ले जाया गया। बाद में उन्हें डाल्टनगंज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रिम्स रांची भेजा गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार विवाद देर रात श्याम भोक्ता के घर पर शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button