चाईबासा जिले में हाथियों का आतंक भयावह रूप ले चुका है। मंगलवार रात फिर एक दंतैल हाथी ने गांव में तबाही मचाई। इस हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य मारे गए। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोग डर के साए में जी रहे हैं।
बताया जा रहा है कि परिवार गहरी नींद में था। देर रात हाथी गांव में घुस आया और मकान को गिरा दिया। इसके बाद हाथी घर के अंदर घुस गया। हाथी ने मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। पति, पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई।
सुबह होते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन को सूचना दी गई और मौके पर जांच शुरू हुई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। वन विभाग के प्रयासों को नाकाफी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत ठोस कार्रवाई की मांग की है।


