Jharkhand
ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत.
गम्हरिया : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया केपीएस स्कूल के पास मंगलवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक साइकिल सवार मजदूर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर में फंसे मजदूर के शव को निकालने का प्रयास कर रही है।



