World
श्रीलंका का संकट:आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, 600 से ज्यादा परिवार आफत में

आज तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को आसमानी आफत का भी सामना करना पड़ा रहा है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि रविवार को देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक, दक्षिणी जिले रत्नापुरा में 585 परिवारों के कुल 2,290 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि पश्चिमी प्रांत के कालूतारा जिले में 16 परिवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कई घरों को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से भारी नुकसान हुआ है।
Source-Dainik Bhaskar



