
सोमवार यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। इसके कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण सोमवार सुबह 7.02 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है।
Source-Dainik Bhaskar



