World
झारखंड में बढ़ रहे कोरोना के मरीज:24 घंटे में मिले 132 नए संक्रमित, रांची में सबसे ज्यादा 58 संक्रमित मिले, एक्टिव केस 205

झारखंड में हर दिन कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को जहां 102 नए मरीज मिले थे, वहीं शुक्रवार को राज्य भर में 132 नए संक्रमितों की पहचान हुई। एक्सपर्ट डॉक्टर्स इसे चौथी लहर की दस्तक के संकेत मान रहे हैं। रिम्स के डॉ. देवेश का कहना है कि जांच की दर यदि यहीं रही और इतने या इससे ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हो तो इसे चौथी लहर मानी जा सकती है।
पॉजिटिविटी दर गुरुवार को 1.41% थी, जिसके बाद शुक्रवार को 1.59% तक पहुंच गई है। इधर, राज्य में सर्वाधिक 58 संक्रमित रांची जिले से मिले हैं। इसके साथ रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 205 पहुंच गई है। रांची के अलावा देवघर में 20, पूर्वी सिंहभूम में 19, गोड्डा में 8 नए मरीज मिले।
Source : Dainik Bhaskar



