National
अमरनाथ के बाद जम्मू के डोडा में बादल फटा, नेशनल हाईवे पर लगा जाम, कोई हताहत नहीं

अमरनाथ के बाद जम्मू के डोडा जिले के ठाठरी में आज सुबह बादल फटने की घटना सामने आई है। ठाठरी में मौजूद यहां आर्मी कैंप में पानी भर गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहाड़ से पानी के साथ गिरे मलबे में कई घरों के दबे होने की भी सूचना है। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली हैं।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक ठठरी कस्बे के गुंटी जंगल में बादल फटने के चलते नेशनल हाईवे पर जमा हुए मलबे में कई वाहन फंस गए, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Source : Dainik Bhaskar



