क्रिकेट के सितारे बुमराह ने बेटे को दिया बड़ा प्यारा नाम, चारों तरफ हो रही है तारीफ
क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराने वाले जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना के घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है। बुमराह ने अपने बेटे के जन्म के बाद उसके नाम का भी खुलासा किया है। इस आर्टिकल में हम आपको बुमराह के बेटे के नाम के साथ ही उसका मतलब और बेबी बॉय के लिए ऐसे और कई नाम बताएंगे। लड़कों के नामों की इस लिस्ट में से आप भी अपने बेटे के लिए कोई नाम चुन सकते हैं। इस लिस्ट से पहले जानते हैं कि बुमराह ने अपने बेटे को क्या नाम दिया है।
जसप्रीत बुमराह और संजना ने अपने बेटे को अंगद नाम दिया है। अंगद नाम का मतलब होता है एक आभूषण, कंगन और योद्धा। आप भी अपने बेटे के लिए ऐसा ही प्यारा नाम आगे दी गई लिस्ट में से चुन सकते हैं।
बेबी बॉय के लिए नाम

अंगद की तरह ही अग्नार नाम भी है जिसका मतलब योद्धा होता है। यह नाम नॉर्वे से आया है और अगर आपको अपने बेटे के लिए कोई यूनिक और मीनिंगफुल नाम चाहिए, तो अग्नार नाम देख सकते हैं।
अ अक्षर से नाम




