Diwali पर खरीदनी है नयी बाइक? यहां देखें Hero Splendor से लेकर Passion तक सभी मॉडल्स की प्राइस लिस्ट

इस दिवाली हीरो की नयी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको नयी कीमतों के बारे में जानकारी होनी चाहिए. हम आपको Hero Splendor से लेकर Hero Passion और Glamour के अलग – अलग मॉडल्स की नयी कीमतों के बारे में बता रहे हैं-
Hero Motocorp Bikes Full Price List: हीरो मोटोकॉर्प ने इस फेस्टिव सीजन से ठीक पहले अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ा दी थीं. ऐसे में अगर आप इस दिवाली हीरो की नयी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको नयी कीमतों के बारे में जानकारी होनी चाहिए. हम आपको Hero Splendor से लेकर Hero Passion और Glamour के अलग – अलग मॉडल्स की नयी कीमतों के बारे में बता रहे हैं-
Hero Bikes Under Rs 60000
60 हजार रुपये से सस्ती हीरो बाइक्स
हीरो मोटोकॉर्प की सबसे किफायती बाइक्स की बात करें, तो इस सेगमेंट में हीरो एचएफ 100 (Hero HF 100) की कीमत 55,768 रुपये है. वहीं, हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) की नयी कीमत 60,308 रुपये से शुरू है.
Hero Bikes Under Rs 80000
80,000 रुपये से सस्ती हीरो बाइक्स
हीरो स्पलेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) की शुरुआती कीमत 71,176 रुपये, हीरो पैशन प्रो (Hero Passion Pro) की कीमत 74,408 रुपये, हीरो स्पलेंडर प्लस एक्सटेक (Hero Splendor Plus xTec) की कीमत 75,446 रुपये, हीरो पैशन एक्सटेक (Hero Passion Xtec) की शुरुआती कीमत 76,458 रुपये, हीरो सुपर स्पलेंडर की कीमत (Hero Super Splendor) की कीमत 77,918 रुपये और हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) की कीमत 78,018 रुपये से शुरू होती है.
from prabhat khabar



