World
डुमरी उपचुनाव के पहले बीजेपी का अटैक, बाबूलाल बोले- मतदाताओं को डरा कर झारखंड को बंगाल बनाने की कोशिश
रांचीः झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में एनडीए कार्यकर्ताओं के अपहरण और घरों में छापेमारी का आरोप लगाया है।




