World

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार : सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी को दिया 322 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

खूंटी के कर्रा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव-गांव पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है. जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें. सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि खूंटी वीर भूमि है. यहां हक-अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे. पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है. राज्य सरकार ने राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है. उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है. पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए हैं. सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button