World

Bihar: भागलपुर में लव मैरिज के बाद दिवाली पर घर लौटी युवती, भाई ने मार दी गोली, बोली मां- बेटा ही हत्यारा

ihar Crime News: बिहार के भागलपुर में ऑनर किलिंग की घटना घटी है. जहां बहन ने घर वालों के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से शादी कर ली तो भाई ने उसकी हत्या कर दी. मामला जिले के सजोर थाना क्षेत्र के चन्द्रमा गांव का है. लड़की की मां ने दिवाली पर उसे घर बुलाया लेकिन लड़की को इस बात का एहसास नहीं था कि अपने घर वापस लौटकर जाना उसे महंगा पड़ेगा और सगा भाई ही उसे मौत के घाट उतार देगा.

दीपावली की रात घर लौटी तो कर दी हत्या

चन्द्रमा गांव निवासी निर्भय कुमार सिंह की बेटी शिवानी सोलंकी को दीपावली की रात घर में ही गोली मार दी गयी. हत्या का आरोप मृतका के सगे व चचेरे भाई व चाचा पर लगा है. बताया जाता है लड़की ने कुछ दिन पहले ही परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. ये बात लड़की के परिवारजनों को कील की भांति चुभ रही थी. लड़की अपनी मर्जी से विवाह करके लड़के के साथ रहने चली गयी. लेकिन दिवाली पर उसे मिलने के लिए घर बुलाया गया. और उसके भाई ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button