पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी, ट्वीट कर कह दी ऐसी बात

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई! चूंकि आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा, वह वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने तथा रोडमैप 2030 को लागू करने को लेकर उत्सुक हैं.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर सुनक को दी बधाई
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई! चूंकि आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं. ब्रिटिश भारतीयों के जीवंत सेतु को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं. हमने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदला है.
सुनक ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बन रचेंगे इतिहास
सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन इतिहास रचेंगे. ठीक दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया है. पूर्व वित्त मंत्री (42) सुनक को कंजरवेटिव पार्टी के 357 में से आधे से अधिक सांसदों का समर्थन मिला, जबकि उन्हें जीत के लिए कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी.
from prabhat khabar



