World

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती नजर आ रही है. इधर आज से छठ महापर्व शुरू हो चुका है जो चार दिनों तक चलने वाला है. कई राज्य ऐसे हैं जहां छठ के पर्व के दौरान बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम

हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत

दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत था. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 था और शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे यह 346 दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र के कोयना बांध के पास भूकंप

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोयना बांध क्षेत्र के पास शुक्रवार को सुबह 2.8 की मामूली तीव्रता का भूकंप आया. एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. कोयना बांध के भूकंप विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह छह बजकर 34 मिनट पर कोयना बांध क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र कोयना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्व में हेलवाक गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर था.

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभवना है

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button