World

प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि सुनक से फोन पर की बात, यूके के नये पीएम ने कह दी ऐसी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष सुनक से फोन पर बात की और उन्हें कार्यभार संभालने पर बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, आज ऋषि सुनक से बात कर बहुत खुशी हुई. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर मैंने उन्हें बधाई दी.

ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. उन्होंने पीएम मोदी को उनकी नयी भूमिका के लिए बधाई देने के वास्ते धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वह इस बात से उत्साहित हैं कि दो महान लोकतांत्रिक देश क्या हासिल कर सकते हैं क्योंकि हम अपने सुरक्षा, रक्षा एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में लगे हैं.

पीएम मोदी ने सुनक को कार्यभार संभालने के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष सुनक से फोन पर बात की और उन्हें कार्यभार संभालने पर बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, आज ऋषि सुनक से बात कर बहुत खुशी हुई. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर मैंने उन्हें बधाई दी. हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे. मोदी ने कहा कि एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के महत्व पर भी वह और सुनक सहमत हुए.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button