BiharWorld

हाजीपुर में घटी दर्दनाक सड़क हादसा

हाजीपुर में हुई सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत सामने आई है। इस दुर्घटना में हुई मौत पर लोगों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख और मुआवजे का किया है एलान।बिहार के जिले वैशाली में देर रात रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत सामने आई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति चौपाटी मुर्मू सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोमा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई नेताओं ने शोक जताया है। आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें हाजीपुर में रविवार की शाम देसरी थाना के नजदीक नयागंज 28 टोला के पास सब कुछ सामान्य था। गांव के सारे लोग भूइया बाबा की पूजा की तैयारी में लगे हुए थे। इस पूजा के लिए करीबन 50 से 55 लोग सड़क के किनारे जुटे हुए थे। करीबन 8:30 बजे पूजा की रस्में शुरू हुई। इसके 5 मिनट के बाद ही अचानक तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक भीड़ में घुस गया और भीड़ को कुचल ते हुए सामने पीपल के पेड़ से टकरा गया।

घटना इतनी जल्दी में हुआ किसी को कुछ समझ ही नही आया । सारी खुशियां पल भर में ही मातम में तब्दील हो गई। जहां पूजा की गूंज कुछ देर पहले सुनाई दे रही थी वही चिल्लाने चिखने रोने की आवाज सुनाई देने लगी। जिस तरह यह हादसा हुआ इससे मृतकों की पहचान मुश्किल लग रही थी। किसी तरह कुछ बच्चों की पहचान हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button